
J-K: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले महफूज इलाही को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित
AajTak
कुलगाम के डेप्यूटी कमिश्रर डॉ. बिलाल मोही-उद- जिन भट्ट ने महफूज को एवरेस्ट फतेह करने को लेकर बधाई दी. उनके सम्मान समारोह के दौरान डीसी ने उन्हें एक शॉल और मेमेंटो भेंट किया.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला प्रशासन ने शुक्रवार को 26 वर्षीय महफूज इलाही हजाम को सम्मानित किया. हाल ही में वह माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटे हैं. कुलगाम के डेप्यूटी कमिश्रर डॉ. बिलाल मोही-उद- जिन भट्ट ने महफूज को एवरेस्ट फतेह करने को लेकर बधाई दी. उनके सम्मान समारोह के दौरान डीसी ने उन्हें एक शॉल और मोमेंटो भेंट किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि महफूज से युवा प्रभावित होंगे और पर्वतारोहण और अन्य खेलों में उनकी दिलचस्पी बढ़ेगी. महफूज कुलगाम जिले के कुजरू के रहने वाले हैं.वह जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड विंटर स्पोर्ट्स अरू (पहलगाम) में सिविलयन इंसट्रक्टर हैं. महफूज ने बताया कि वह एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं. एक जून की सुबह 6:30 पर उन्होंने अपना मिशन पूरा किया और दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (8,849 मीटर) की चढ़ाई पूरी की.इस अभियान का नेतृत्व कर्नल एलएस थापा कर रहे थे. उन्होंने दो बार एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की है.कर्नल थापा मौजूदा समय में JIMWS के प्रिंसिपल हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










