
J-K: बांदीपोरा में गैर कश्मीरी की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला था युवक
AajTak
ये घटना बांदीपोरा जिले के तहसील अजस में सदुनारा गांव में हुई है. मजदूर बिहार का रहने वाला था. उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई. अमरेज मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम मोहम्मद जलील बताया गया.
घाटी में एक बार फिर गैर कश्मीरी की गोली मारकर हत्या की घटना सामने आई है. यहां बांदीपोरा में एक अज्ञात हमलावर ने शुक्रवार तड़के इस घटना को अंजाम दिया. मौके पर पुलिस पहुंच गई है. इसके साथ ही हमलावर की तलाश में घेराबंदी की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक, ये घटना बांदीपोरा जिले के तहसील अजस में सदुनारा गांव में हुई है. मजदूर बिहार का रहने वाला था. उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई. अमरेज मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव का रहने वाला था. उसके पिता का नाम मोहम्मद जलील बताया गया.
अमरेज यहां मजदूरी करने आया था. उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है.
घाटी में गैर कश्मीरियों की हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है. अप्रैल में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काकरान इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी थी. व्यक्ति की पहचान सतीश सिंह राजपूत के तौर पर हुई है. आतंकवादी संगठन ने गैर स्थानीय लोगों को घाटी छोड़ने की चेतावनी दी है. ये चेतावनी कश्मीरी पंडितों को दी गई है कि वह घाटी छोड़कर चले जाएं.
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग्स की वजह से सरकारी कर्मचारी, प्रवासी मजदूर दहशत में देखे जा रहे हैं. आतंकी यहां टीवी आर्टिस्ट, बैंक मैनेजर को भी निशाना बना रहे हैं. पिछले महीनों में लगातार घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी थी. तब 26 दिन में टारगेट किलिंग की 10 घटनाएं सामने आने के बाद अब वहां से पलायन भी शुरू हो गया था.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










