
J-K: बजट पेश करने के बाद CM उमर ने गिनाईं उपलब्धियां, BJP-PDP ने बताया निराशाजनक
AajTak
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बजट के बाद पहलगाम हमले और 2025 की बाढ़ को बड़ी चुनौती बताया. उन्होंने सिंधु जल समझौते पर जम्मू-कश्मीर के हक और तुलबुल परियोजना शुरू करने की वकालत की. जहां NC ने इसे ऐतिहासिक बताया, वहीं BJP और PDP ने इसे वादाखिलाफी और निराशाजनक बजट करार दिया है.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 का बजट को पेश किया. बजट पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने आतंकवाद और प्राकृतिक आपदाओं को अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती बताया.
उन्होंने कहा कि यह वित्तीय योजना केंद्र शासित प्रदेश में सतत विकास, सामाजिक समरसता और आर्थिक समृद्धि की मजबूत नींव रखने पर केंद्रित है मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले और 2025 में जम्मू क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद पैदा हुए हालातों का जिक्र करते हुए कहा कि ये उनकी सरकार के लिए सबसे कठिन समय था.
उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल समझौते (IWT) को स्थगित रखने के केंद्र के फैसले पर जोर देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को इसका लाभ मिलना चाहिए, जो अब तक नहीं मिला है. उन्होंने मांग की कि तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट को तुरंत शुरू किया जाए और अखनूर में चिनाब नदी के पानी को मोड़कर जम्मू में पानी की किल्लत दूर की जाए.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता
मोदी सरकार की तारीफ पर सफाई अपनी कार्यशैली पर बोलते हुए उमर ने कहा, "मैंने बचपन में शिष्टाचार सीखा है. जब भी मोदी सरकार अच्छा काम करती है, मैं तारीफ करता हूं. ठीक वैसे ही जैसे मैं डॉ. मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार की सराहना करता था."
वहीं बजट पर विपक्ष हमलावर है. भाजपा नेता सुनील शर्मा ने इसे 'झूठा' और केवल 'NC विधायकों के क्षेत्रों' तक सीमित बजट बताया, वहीं PDP ने इसे जनता की उम्मीदों के खिलाफ बताया. दूसरी ओर, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसे ऐतिहासिक और जन-हितैषी करार दिया है.पार्टी प्रवक्ता तनवीर सादिक ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, जबकि विधायक सज्जाद शाहीन ने विपक्ष को हताश बताया.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









