
J&K: गुलाम अहमद मीर ने कहा- कश्मीरी पार्टियों के साथ बैठक का फैसला देरी से उठाया गया सही कदम
ABP News
जम्मू -कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने 24 जुलाई को जम्मू कश्मीर के सभी पार्टियों से पीएम की संभावित बैठक को देरी से उठाया गया दुरुस्त कदम बताया है. मीर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा उस बातचीत के पक्ष में रही है जिससे जम्मू- कश्मीर में अमन और शांति बहाली हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से यह चाहती है कि अगर देश में कहीं कोई नाराजगी है तो उससे बातचीत से ही ठीक किया जा सकता है.
जम्मू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 जुलाई को जम्मू- कश्मीर की सभी पार्टियों से संभावित बैठक को लेकर कांग्रेस ने इसे देरी से उठाया गया दुरुस्त कदम बताया है. कांग्रेस ने हालांकि यह भी कहा है कि इस बैठक का औपचारिक न्यौता उन्हें अभी नहीं मिला है. जम्मू -कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने 24 जुलाई को जम्मू कश्मीर के सभी पार्टियों से पीएम की संभावित बैठक को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. जम्मू में मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा उस बातचीत के पक्ष में रही है जिससे जम्मू कश्मीर में अमन और शांति बहाली हो.More Related News













