
J-K: कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे की मौत, 17 फरवरी को आतंकियों ने मारी थी गोली
AajTak
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि आकाश मेहरा की मौत की खबर सुनकर काफी दुख हुआ. जिंदगी के खिलाफ कड़ी जंग लड़ते हुए वो हार गए. उनकी आत्मा को शांति पहुंचे और संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों और करीबियों को दुख सहने की शक्ति मिले.
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों की गोली का शिकार हुए कृष्णा ढाबा के मालिक रसमीश कुमार मेहरा के बेटे आकाश मेहरा की रविवार की सुबह मौत हो गई. 17 फरवरी की रात आतंकियों ने आकाश को गोली मारी थी. उनका इलाज चल रहा था. आतंकियों ने उनके सीने में गोली मारी थी जिसके चलते उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. बता दें कि कृष्णा ढाबा दुर्गानाग इलाके में स्थिति है. यह ढाबा शाकाहारी खाना सर्व करने के लिए काफी मशहूर है. इस इलाके में ढाबे के आसपास ही कई हाई प्रोफाइल संस्थान हैं. इनमें जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायधीश, यूएन मिलिट्री ऑबजर्वर्स ग्रुप फॉर इंडिया एंड पाकिस्तान का दफ्तर शामिल है.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









