
IYC अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ अंकिता दत्ता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, कहा- पार्टी के रुख का इंतजार
AajTak
अंकिता दत्ता ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपनी पार्टी के रुख का इंतजार कर रही हैं. इससे पहले 18 अप्रैल को पहली बार उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर श्रीनिवास पर गंभीर आरोप लगाए थे.
असम की पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकिता दत्ता ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने को लेकर दिसपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, बल्कि एक व्यक्ति से है.
अंकिता दत्ता ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में श्रीनिवास बीवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अपनी पार्टी के रुख का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि शिकायत पार्टी से नहीं बल्कि एक व्यक्ति से है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभीतक एफआईआर दर्ज नहीं की है.
दत्ता ने 18 अप्रैल को सिलसिलेवार ट्वीट कर अपनी बात रखी थी. उन्होंने आईवाईसी अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले छह महीनों से मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक आधार पर भेदभाव झेल रही हैं. ट्वीट्स में उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को भी घेरा है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का क्या हुआ.'' मैं कैसे इन असुरक्षित माहौल में कार्य कर सकती हूं व किसी अन्य को प्रोत्साहित कर सकती हूं.
श्रीनिवास पर लगाए गंभीर आरोप
दत्ता ने लिखा है कि श्रीनिवास बीवी कई बार उनसे अपमानजनक शब्दों में बात कर चुके हैं. अंकिता ने यह भी आरोप लगाया है कि एक महिला को गर्भवती होते हुए भी भारत जोड़ो यात्रा करनी पड़ी और यात्रा बंद करने के लिए उसे अपना पद गंवाना पड़ा. वह इन समस्याओं को सुलझाना चाहती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अंकिता ने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं को आगे लाने की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है.
राहुल गांधी को भी दी जानकारी: दत्ता

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










