
ITO, लालकिला, राजघाट के पास भरा पानी, यमुना का जलस्तर घटा, फिर भी दिल्ली के लोगों को राहत नहीं
AajTak
यमुना के जलस्तर में गुरुवार रात से 17 सेंटीमीटर की गिरावट आई है. हालांकि राजधानी दिल्ली के तमाम इलाकों में अभी भी पानी भरा है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की और स्थिति की जानकारी ली.
यमुना का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो लेकिन दिल्ली में सैलाब का संकट अब भी बरकरार है. यमुना नदी अब भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है. ऐसे में राजधानी के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं. आईटीओ के पास पानी भर चुका है. नदी के किनारे की बस्तियों से आगे बढ़कर पानी लाल किला और रिंग रोड तक पहुंच गया. इसी के चलते आज लाल किले में पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली में सभी स्कूलों को 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं. उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की है.
बताया जा रहा है कि यमुना के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की गिरावट आई है. हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाके (जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, आयानगर, डेरामंडी) और एनसीआर (गुरुग्राम), गोहाना, सोनीपत में हल्की बारिश की संभावना जताई है. माना जा रहा है कि अगर इन इलाकों में बारिश हुई, तो दिल्लीवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है.
दिल्ली बाढ़ से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स
- यमुना अभी भी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रही है. हालांकि, कल की तुलना में आज जलस्तर कुछ सेमी तक घटा है. - दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं. - पीएम मोदी ने फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एलजी विनय सक्सेना से फोन पर बात की और दिल्ली बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. - दिल्ली में कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. आईटीओ, राजघाट के पास जलभराव है. लाल किले के पास पानी भरने के लिए चलते आज पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है.
- दिल्ली का गढ़ी मांडू गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है. पूरे गांव में पानी भर चुका है. लोगों को लगातार सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. - दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में भी चारों तरफ पानी ही पानी भरा है. एनडीआरएफ की तरफ से नाव के जरिए लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है. - यमुना में आई बाढ़ का असर दिल्ली के अलावा नोएडा में दिख रहा है. नोएडा के सेक्टर 168 में जलभराव हो गया. यहां कई लोग पानी के बीच घिर गए. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम यहां से लोगों को निकालने में जुटी है. - जिन इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक शिफ्ट करने के लिए एनडीआरएफ के जवान मुस्तैद हैं. यमुना के जलस्तर की वजह से आईटीओ बराज के पांच गेट जाम हो गए हैं. - दिल्ली की तीन बॉर्डरों से बसों और ट्रकों की आवाजाही को बंद कर दिया गया. सरकार कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं. - हथिनीकुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. यमुना खादर इलाके में एक टापू पर फंसे 150 लोगों का NDRF ने किया रेस्क्यू.
दिल्ली में सीएम आवास तक नहीं पहुंचा पानी

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



