
IT के छापे से पहले गोल्ड कारोबारियों ने डिलीट कर दिया था फोन का डाटा, दिल्ली और मुंबई की 8 फोरेंसिक टीमों ने किया रिकवर
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़े गोल्ड कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने रेड डाली. इस दौरान आयकर विभाग को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का पता चला. अधिकारियों का कहना है कि छापे से पहले कारोबारियों ने अपने मोबाइल और लैपटॉप का डाटा डिलीट कर दिया था, जिसे फोरेंसिक टीमों ने रिकवर कर लिया है.
उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में 5 दिन तक चली इनकम टैक्स की छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, जिस दिन बुलियन ट्रेडर्स और रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जानी थी, उसके ठीक 1 दिन पहले सभी व्यापारियों ने अपने फोन और लैपटॉप से पूरा डाटा डिलीट कर दिया था. अधिकारियों को शक है कि इन व्यापारियों को कार्रवाई का अंदेशा था या जानकारी मिल गई थी, जिसको लेकर सभी व्यापारी चौकन्ने हो गए थे.
रेड में शामिल इनकम टैक्स अधिकारियों का कहना है कि जब टीम रेड के लिए पहुंची और व्यापारियों के फोन जमा करवाकर उन्हें चेक करना शुरू किया तो देखा कि सारा डाटा ही गायब है. जब यह बात उच्च अधिकारियों को बताई तो दिल्ली और मुंबई से 8 फोरेंसिक टीमों को बुलाने का फैसला किया गया. दो दिन के अंदर ही फोरेंसिक टीमों ने सारा का सारा डाटा रिकवर कर लिया. अधिकारियों का कहना है कि डाटा से फर्जीवाड़े की जानकारी और सबूत मिल सकेंगे.
यह भी पढ़ेंः Kanpur: 18 करोड़ कैश और 7 करोड़ के सामान... 5 दिन तक छापेमारी में ऐसे पकड़ी गई 200 करोड़ की टैक्स चोरी
व्यापारियों के फोन और डेस्कटॉप खंगालने के बाद पता चला कि यह व्यापारी पैरेलल बुक्स मेंटेन कर रहे थे. यानी इनकम टैक्स के लिए एक फर्जी ट्रांजेक्शन की बुक, साथ ही साथ असली ट्रांजेक्शंस का एक अलग रिकॉर्ड बना रखा था. सूत्रों का कहना है कि यह सभी व्यापारी एक हाईटेक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसमें इस सभी अवैध ट्रांजेक्शंस का पूरा रिकॉर्ड था.
फोरेंसिक टीमों ने सॉफ्टवेयर को किया क्रैक, खुला काटा चिट्ठा
फोरेंसिक टीमों ने व्यापारियों के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सॉफ्टवेयर को भी क्रैक कर लिया, जिससे पूरा काला चिट्ठा सामने आ गया. इनकम टैक्स अफसरों की मानें तो जिस तरीके से अब हाईटेक तकनीकों और सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल फ्रॉड के लिए होने लगा है, विभाग भी खुद को नई तकनीक से लैस कर रहा है, जिसका उदाहरण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है. इससे आसानी से अवैध ट्रांजेक्शन पर लगाम लगाई जा सकेगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






