
'ISRO के सैटेलाइट से रक्षा बलों को मिली ‘परफेक्ट इंटेलिजेंस’, अंतरिक्ष मिशन को लेकर बोले चेयरमैन नारायणन
AajTak
भारतीय रक्षा बलों को इसरो की सहायता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आगे कहा कि ISRO के पास अब ऐसे कैमरे भी हैं जो 26 सेंटीमीटर तक की स्पष्टता से पृथ्वी की सतह को देख सकते हैं, जिससे रक्षा बलों को रणनीतिक बढ़त मिलती है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन एस. नारायणन ने गुरुवार को कहा कि देश की रक्षा सेनाओं को ‘सटीक खुफिया जानकारी’ देने में ISRO के उपग्रहों ने अभूतपूर्व योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि सभी उपग्रह बिना किसी तकनीकी बाधा के बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और यह भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है.
नारायणन ने कहा, “जब हमने शुरुआत की थी, तब हमारे कैमरों की रेज़ोलूशन 36 से 72 सेंटीमीटर के बीच थी, लेकिन आज भारत के पास चंद्रमा पर मौजूद एक ऐसा कैमरा है- On-Orbiter High Resolution Camera—जिसकी गिनती दुनिया के सबसे उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों में होती है.”
भारतीय रक्षा बलों को इसरो की सहायता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आगे कहा कि ISRO के पास अब ऐसे कैमरे भी हैं जो 26 सेंटीमीटर तक की स्पष्टता से पृथ्वी की सतह को देख सकते हैं, जिससे रक्षा बलों को रणनीतिक बढ़त मिलती है.
यह भी पढ़ें: ISRO's NVS-02 Mission: ऑर्बिट में फंसा इसरो का सैटेलाइट, प्रोपल्शन सिस्टम फेल
ISRO प्रमुख ने साफ किया कि संगठन किसी भी देश से प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं रखता, बल्कि उसकी सारी ऊर्जा भारत के नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में लगी रहती है. उन्होंने कहा, “हम जो भी सैटेलाइट लॉन्च करते हैं, उनका सीधा संबंध देश की जनता के फायदे से होता है- चाहे वो संचार हो, टेलीविज़न प्रसारण हो, या फिर सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं.”
नारायणन के मुताबिक, वर्तमान में कम से कम 50 उपग्रह देश में टेलीविजन ब्रॉडकास्ट, टेलीकॉम, सुरक्षा और निगरानी जैसी सेवाओं में सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि ISRO अब मंगलयान मिशन की सफलता के बाद एक लैंडिंग मिशन की तैयारी कर रहा है, जिसकी लॉन्चिंग अगले 30 महीनों के भीतर की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










