
Israel-Iran War: 20 मार्च क्यों बन सकता है युद्ध का सबसे खतरनाक मोड़? ज्योतिष दे रहा चौंकाने वाले संकेत
ABP News
Israel-Iran War: बढ़ते ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के बीच प्रश्न आधारित कुंडली चौंकाने वाले संकेत दे रही है. मंगल-राहु का प्रभाव क्या बड़े युद्ध का कारण बन सकता है? जानें ज्योतिषीय विश्लेषण.
Israel-Iran War: मध्य-पूर्व में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब वैश्विक सुरक्षा और राजनीति का बड़ा विषय बन चुका है. मिसाइल हमले, ड्रोन ऑपरेशन, सैन्य चेतावनियां और कूटनीतिक बयानबाजी ने दुनिया को असहज कर दिया है. 6 मार्च 2026 तक सामने आए घटनाक्रम यह संकेत दे रहे हैं कि यह संकट अभी समाप्त होने की दिशा में नहीं बल्कि और जटिल होने की ओर बढ़ रहा है.
राजनीतिक विश्लेषक इस संघर्ष को सामरिक शक्ति संतुलन, ऊर्जा मार्गों और भू-राजनीतिक रणनीति के नजरिये से देख रहे हैं. लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यदि इस पूरे घटनाक्रम को पढ़ा जाए तो कुछ ऐसे संकेत सामने आते हैं जो आने वाले समय की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण इशारा करते हैं.
5 मार्च 2026 को शाम 07:58 बजे नई दिल्ली के समय पर बनाई गई प्रश्न कुंडली इस संकट को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है. यह कुंडली कन्या लग्न की है और इसमें ग्रहों की स्थिति युद्ध, दबाव और कूटनीतिक समाधान तीनों की संभावनाओं को एक साथ दर्शाती दिखाई देती है.
प्रश्न के समय का पंचांग भी इस संकट की प्रकृति को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस समय में निर्मित प्रश्न कुंडली हैरान, परेशान और समाधान की भी पुष्टि करती है:













