
Israel Hamas War: गाजा में आधी रात को इजरायल की बमबारी, व्हाइट फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप, मोबाइल-इंटरनेट ठप
AajTak
इजरायली सेना के रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने टीवी न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि बीते कुछ घंटों में हमने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं. इससे पूरे संकेत मिल रहे हैं कि गाजा पर इजरायल का जमीनी हमला अगले चरण में प्रवेश कर गया है.
इजरायल और हमास की जंग शुरू हुए शनिवार को 22वां दिन है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) और वायुसेना ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए. गाजा में शुक्रवार आधी रात को भारी बमबारी की गई. इस हमले में व्हाइट फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल की बात कही जा रही है. हमास का दावा है कि गाजा में मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है. इससे पूरे संकेत मिल रहे हैं कि गाजा पर इजरायल का जमीनी हमला अगले चरण में प्रवेश कर रहा है.
इजरायल ने गाजा के स्थानीय इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है. हमास इजरायली सेना को गाजा में दाखिल होने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी तक का जोर लगा रहा है. गाजा के रिहायशी इलाकों पर इजरायल के ताजा हमले में लगभग 100 लोगों की मौत हो गई है. गाजा में इजरायली हमले में संचार व्यवस्था ठप हो जाने पर अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों ने चेतावनी दी है.
इजरायली सेना के रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने टीवी न्यूज ब्रीफिंग में बताया कि बीते कुछ घंटों में हमने गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि हम शुक्रवार रात गाजा में जमीनी हमला और तेज करेंगे. इजरायली वायुसेना गाजा की सुरंगों और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भारी बमबारी कर रही है. गाजा के स्थानीय लोगों से दक्षिणी गाजा की ओर जाने को कहा गया है.
क्या है व्हाइट फॉस्फोरस बम?
व्हाइट फॉस्फोरस बम सफेद फॉस्फोरस और रबर को मिलाकर तैयार होता है. फॉस्फोरस मोम जैसा केमिकल है, जो हल्का पीला या रंगहीन होता है. इससे सड़े हुए लहसुन जैसी तेज गंध आती है. इस रासायनिक पदार्थ की खूबी ये है कि यह ऑक्सीजन के संपर्क में आते भी आग पकड़ लेता है, और फिर ये पानी से भी बुझाया नहीं जा सकता. यही बात इसे बेहद खतरनाक बनाती है.
ऑक्सीजन के लिए रिएक्टिव होने की वजह से जहां भी गिरता है, उस जगह की सारी ऑक्सीजन तेजी से सोखने लगता है. ऐसे में जो लोग इसकी आग से नहीं जलते, वे दम घुटने से मर जाते हैं. ये तब तक जलता रहता है, जब तक कि पूरी तरह से खत्म न हो जाए. यहां तक कि पानी डालने पर भी ये आसानी से नहीं बुझता, बल्कि धुएं का गुबार बनाते हुए और भड़कता है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







