
Israel Hamas War: इजरायल-हमास जंग में अब होगी US की एंट्री! अलर्ट मोड पर 2000 अमेरिकी सैनिक
AajTak
इजरायल और हमास की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिकी सरकार के आदेश पर लगभग 2000 अमेरिकी सैनिकों और यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के आदेश पर अमेरिकी सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है.
इजरायल और हमास की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. अमेरिकी सरकार के आदेश पर लगभग 2000 अमेरिकी सैनिकों और यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया है. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) के आदेश पर अमेरिकी सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है.
हमास से जंग के बीच अमेरिका पूरी तरह से इजरायल के समर्थन में खड़ा है. अमेरिका कई मौकों पर कह चुका है कि जब तक उसका अस्तित्व है, वह इजरायल का साथ नहीं छोड़ेगा. इस वादे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बुधवार को इजरायल पहुंच रहे हैं.
बाइडेन का कहना है कि वह हमास के हमले के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए इजरायल जा रहे हैं. अमेरिका और इजरायल की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. अमेरिका हथियारों से लेकर अन्य जरूरी सामान तक इजरायल को मुहैया कराता आया है. ऐसे में इजरायल पहुंचने से पहले ही बाइडेन सरकार कह चुकी है कि जब तक अमेरिका का अस्तित्व है, वह इजरायल के साथ खड़ा रहेगा.
इजरायल के साथ मुस्तैदी से खड़ा है अमेरिका
इससे पहले बाइडेन से पूछा गया था कि क्या वो इस समय गाजा पर इजरायली कब्जे का समर्थन करेंगे? इस पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती होगी. देखिए, मेरे विचार से गाजा में जो हुआ, वह हमास की वजह से हुआ और हमास के चरमपंथी सभी फिलिस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. मुझे लगता है कि इजरायल के लिए गाजा पर दोबारा कब्जा करना एक गलती होगी. लेकिन हम अंदर जा रहे हैं. चरमपंथियों को बाहर निकाल रहे हैं. हिजबुल्लाह उत्तर में है लेकिन हमास दक्षिण में है. बाइडेन से पूछा गया कि क्या आप मानते हैं कि हमास को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा, हां, मैं समर्थन करता हूं. लेकिन वहां एक फिलिस्तीनी अथॉरिटी की जरूरत है. फिलिस्तीनी राज्य के लिए एक मार्ग की आवश्यकता है.
कैसी शुरू हुई जंग?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











