
Israel Hamas ceasefire: कतर मिडिलमैन, अमेरिकी प्रेशर और जिनपिंग की डिप्लोमेसी... दुश्मन हमास की शर्तें मानने को ऐसे ही तैयार नहीं हुआ इजरायल?
AajTak
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने रुख में किसी किस्म की नरमी का संकेत दुनिया को नहीं देना चाहते थे. नेतन्याहू हमेशा से यही कहते रहे कि वे अपने सभी 240 बंधकों की रिहाई चाहते हैं न कि कुछ चुनिंदा लोगों की. इसके अलावा वे यह भी कह रहे हैं कि वे हमास का खात्मा चाहते हैं. यही वजह है कि सीजफायर के बावजूद नेतन्याहू कह रहे हैं कि जंग को बंद समझना बकवास है.
गाजा में अंतहीन इजरायली बमबारी, अस्पतालों पर रॉकेट से हमला और फिलिस्तिनियों की मौतों के बढ़ते आंकड़ों के बीच इस सीजफायर का इंतजार सभी को था. गाजा की ओर से कई पेशकश हुए लेकिन इजरायल शर्तों पर राजी नहीं हो रहा था. जिन शर्तों पर इजरायल राजी था वो बातें हमास को मंजूर नहीं थी. लिहाजा इजरायल-हमास युद्ध में 4 दिन के इस युद्धविराम से दुनिया भर के दिग्गज नेताओं ने राहत की सांस ली है.
इस युद्धविराम के महत्व को इसी से समझा जा सकता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वयं इजरायली प्रधानमंत्री को इसके लिए थैंक्यू कहा है. इसके अलावा बाइडेन ने कतर के राष्ट्राध्य्क्ष और मिस्र के राष्ट्रपति को भी शुक्रिया कहा है.
7 अक्टूबर 2023 को जब हमास के आतंकियों ने इजरायल पर अभूतपूर्व हमला किया तो एकबारगी दुनिया सन्न रह गई. अपने सुपर हाईटेक सिक्योरिटी तंत्र के प्रसिद्ध इजरायल पर ऐसा हमला दुनिया ने न तो देखा था न सुना था. इस हमले से बौखलाये इजरायल ने कुछ ही घंटों में अपने तोपों का मुंह हमास के नियंत्रण में मौजूद गाजा पर कर दिया और बमों की बौछार कर दी.
इजरायल के हमले ने गाजा में बेशुमार तबाही बरपाई. फिलिस्तीन के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. तभी इस जंग को रोकने के लिए पश्चिम एशिया के देश कतर में कूटनीतिक कोशिशें हो रही थी. अमेरिका से मिले मदद के दम पर कतर इस जंग में मध्यस्थ का रोल निभा रहा था और इजरायल और हमास को बातचीत की टेबल पर लाने की कोशिश कर रहा था.
The State of Qatar announces that a humanitarian pause has been agreed in Gaza#MOFAQatar pic.twitter.com/5qqjSjvt4X
बता दें कि हमास का राजनीतिक नेतृ्त्व कई महीनों से दोहा को अपना बेस बना चुका है. हमास चीफ इस्माइल हनियेह लंबे समय से दोहा में रह रहे हैं. जबकि हमास का मिलिट्री चीफ याह्या सिनवर इस वक्त छिपकर इजरायल पर हमले की प्लानिंग करता रहता है. याह्या सिनवर को इजरायल अपना कट्टर दुश्मन समझता है और उसे 'खान यूनिस का कसाई' बुलाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










