
Israel: नहीं चला गठबंधन, गिरेगी नफ्ताली बेनेट की सरकार, 3.5 साल में पांचवीं बार होंगे चुनाव
AajTak
इजराइल के वर्तमान पीएम नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री यायिर लापिद ने संयुक्त बयान जारी किया. दोनों ने अपनी पार्टियों के बीच जारी गठबंधन तोड़ने की बात कही. इसके बाद अब अक्टूबर में दोबारा चुनाव हो सकते हैं.
इजराइल में एक बार फिर सियासी संकट खड़ा हो गया है. बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री की गद्दी से हटाकर गठबंधन सरकार चला रहे नफ्ताली बेनेट की सरकार का जाना तय हो गया है. 3.5 साल के अंदर इजराइल में पांचवी बार चुनाव होने की पूरी संभावना है. तब तक कुछ दिनों के विदेश मंत्री यायिर लापिद प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालेंगे.
सोमवार को इजराइल के वर्तमान पीएम नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री यायिर लापिद ने संयुक्त बयान जारी किया. दोनों ने अपनी पार्टियों के बीच जारी गठबंधन तोड़ने की बात कही. संयुक्त बयान में कहा गया कि बेनेट और लापिद नेसेट (इजराइली संसद) भंग करने के लिए एक विधेयक लेकर आएंगे. इसके बाद अक्टूबर में दोबारा चुनाव हो सकते हैं.
गठबंधन के दौरान हुए समझौते के मुताबिक चुनाव के बाद नई सरकार आने तक लापिद कार्यवाहक प्रधान मंत्री बने रहेंगे. बता दें कि अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल की यात्रा पर आने वाले हैं. ऐसे में अब बाइडेन का अभिवादन बेनेट नहीं बल्कि लापिद करेंगे.
बता दें कि नफ्ताली बेनेट इजराइल की दक्षिणपंथी यमिना पार्टी के प्रमुख हैं. इसे 2019 में बनाया गया था. यायिर लापिद यश अतिद नामक लिबरल पार्टी के नेता हैं. लापिद ने 2012 में पार्टी बनाई थी.
सरकार से नाराज थी अरब पार्टी
टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक नफ्ताली बेनेट की सरकार के पास विपक्ष से सिर्फ 1 सीट ज्यादा थी. पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी काफी समय से सरकार में शामिल सांसदों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश में लगे हुए थे. दरअसल, बेनेट सरकार में शामिल एक अरब पार्टी सरकार के काम से नाराज थी. उसका आरोप था कि फिलिस्तीन की बस्तियों में याहूदी नागरिकों को बसाया जा रहा है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









