
IRCTC Tour: परिवार संग बनाएं जिम कॉर्बेट घूमने का प्लान, ₹10,000 से कम में होगी ट्रिप! जानें पैकेज की डिटेल
AajTak
IRCTC एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इसमें आपको तीन दिन जिम कॉर्बेट घूमने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
IRCTC Tour Package: अगर आपको भी ट्रैवलिंग का शौक है तो आप हमेशा नई जगह की तलाश में जरूर रहते होंगे. किसी को पहाड़ों पर घूमना पसंद होता है, तो किसी को रेत के बीच तो कोई समुद्र किनारे समय बिताना पसंद करता है. वहीं, कुछ लोगों को हरियाली के बीच जंगलों में समय बिताना ज्यादा पसंद होता है. अगर आप भी जंगल में समय बिताना चाहते हैं तो आपके लिए जिम-कॉर्बेट बेस्ट हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप IRCTC के पैकेज बुक कर बिना किसी टेंशन के घूमने जा सकते हैं.
यहां जाने पैकेज डिटेल इस टूर पैकेज का नाम जंगल नामा है. इस पैकेज में आपको जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और क्यारी गांव घूमने का मौका मिलेगा. क्यारी गांव जिम कॉर्बेट के पास पहाड़ों से घिरा एक छोटा सा गांव है. इस गांव की खूबसूरती दूर-दूर तक फेमस है.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? इस पैकेज में अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 9990 रुपये का खर्च आएगा. डबल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 6250 रुपये, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 4280 रुपये खर्च आएगा. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए अलग से बेड के लिए आपको 1570 रुपये खर्च करने होंगे.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा? इस पैकेज में आपको दो रात जिम-कॉर्बेट के अलावा रिजॉर्ट या इसी तरह के होटल में रहने का मौका मिलेगा. आपको ग्रुप के साथ कई तरह की एक्टिविटी करने का मौका मिलेगा. वहीं, इस दौरान जंगल अवेयरनस वॉक भी कराया जाएगा. पैकेज में आपको सुबह का ब्रेकफास्ट और रात का डिनर मिलेगा. पैकेज में आपको कई एक्टिविटी जैसे बर्डिंग, एंगलिंग, बॉडी सर्फिंग, स्टार गेजिंग आदि करने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही प्रकृतिवादियों के साथ नेचर वॉक, पॉटरी सेशन, ऐपण आर्ट सेशन, लाइव म्यूजिक सेशन, स्टार्गेजिंग, बर्डिंग, बुश डिनर, विलेज टूर भी कर पाएंगे.
यहां चेक करें पैकेज डिटेल
पैकेज में क्या नहीं मिलेगा? पैकेज में आपको दिल्ली से या दिल्ली तक के लिए फ्लाइट टिकट या ट्रेन टिकट नहीं दिया जाएगा. व्यक्तिगत खर्च जैसे लॉन्ड्री, टेलीफोन कॉल, टिप्स और ग्रेच्युटी, मिनरल वाटर, सॉफ्ट और हार्ड ड्रिंक, राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, पोर्टरेज, स्टिल / वीडियो कैमरा शुल्क आदि के लिए आपको खुद ही पैसे देने होंगे. यात्रा कार्यक्रम में बताई गई किसी भी जगह पर घूमने के लिए आपको खुद खर्च करना होगा. यात्रा कार्यक्रम में लिखी गई कोई भी अतिरिक्त भोजन / रास्ते में भोजन, दर्शनीय स्थल और गतिविधियां के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








