
IRCTC दे रहा क्रूज में घूमने का मौका, इस पैकेज के तहत फटाफट कराएं बुकिंग
AajTak
Indian Railways: देश-विदेश घूमने के लिए IRCTC कई पैकेज लॉन्च करता है. अब IRCTC एक पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको क्रूज में सफर करने का मौका मिल रहा है. यहां पढ़िए पैकेज की डिटेल्स.
Indian Railways, IRCTC Tour Package: देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए IRCTC नए-नए टूर पैकेज लॉन्च करता रहा है. इन टूर पैकेज के तहत आपको देश-विदेश की यात्रा करने का मौका मिलता है. अब इसी कड़ी में आईआरसीटीसी आपको क्रूज में घूमने का मौका दे रहा है. IRCTC के इस पैकेज का नाम MV Mahabaahu Downstream Cruise package Ex Silghat jetty है. अगर आप भी असम में शानदार क्रूज की सवारी करना चाहते हैं तो पढ़ें पैकेज की डिटेल्स.
एमवी महाबाहू-असम रिवर क्रूज पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से होगी. आपको सबसे पहले एयरप्लेन से गुवाहाटी ले जाया जाएगा जहां एमवी महाबाहू के प्रतिनिधि आपको रिसीव करेंगे. गुवाहाटी से आप सिलघाट पहुंचेंगे. सिलघाट से आप क्रूज में चढ़ेंगे. 2 रात और तीन दिनों के इस पैकेज के दौरान आप असम की सुंदरता का लुत्फ उठा पाएंगे. जैसे ही आप क्रूज को बोर्ड करेंगे आपको थोड़ी देर बाद लंच ऑफर किया जाएगा. लंच के बाद आपको अलग-अलग केबिन दे दिए जाएंगे.
इस टूर के दौरान आपको कामाख्या मंदिर के साथ-साथ असम की अलग-अलग जगह घूमने का मौका मिलेगा. क्रूज पर आपके लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट का इंतजाम IRCTC द्वारा किया जाएगा. इस टूर की शुरुआत 11 नवंबर से हो रही है. लेकिन अगर आप 11 नवंबर वाली ट्रिप में बुकिंग न करा पाएं तो आपके पास जनवरी, फरवरी और मार्च में भी क्रूज ट्रिप पर जाने का मौका होगा.
अगर किराए की बात करें तो आपको बता दें कि अलग-अलग कैबिन टाइप के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है.
बता दें, इस ट्रिप के दौरान गुवाहाटी में आपके रहने और फ्लाइट का किराया IRCTC के इस पैकेज में नहीं शामिल हैं. अगर आप क्रूज के अलावा कोई एक्टिविटी करते हैं तो उसका भुगतान आपको खुद करना होगा. वहीं, अगर आप क्रूज पर वीडियोग्राफी करते हैं तो उसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे. इस टूर पैकेज से जुड़ी बाकी डिटेल्स आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






