
IRCTC के नए ऐप से चुटकियों में बुक करें तत्काल टिकट, जानें प्रोसेस
AajTak
हाल ही में IRCTC ने एक नया ऐप लॉन्च किया था. IRCTC ने Confirm Ticket के नाम से ऐप लॉन्च किया है. इस मोबाइल ऐप से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग (tatkal booking) में काफी मदद मिलेगी. यूजर्स को तत्काल टिकट के बारे में पूरी जानकारी इस ऐप से मिलेगी. Confirm Ticket ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पैसेंजर्स ट्रेन में सीट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए किसी खास रूट से चलने वाली सभी ट्रेन के तत्काल टिकट को चेक किया जा सकता है. इस ऐप से आप हर ट्रेन में तत्काल टिकट की उपलब्धता के बारे में बारी-बारी से जानकारी देखने की जगह एक ही बार में सारी जानकारी देख सकते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










