
IRCTC के इस फीचर से चुटकियों में बुक होगा तत्काल टिकट, एजेंट्स के नहीं लगाने होंगे चक्कर
AajTak
Confirm Tatkal Ticket: बिजी रूट पर IRCTC से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम है. लेकिन, आप इसे आसानी से बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको IRCTC के एक फीचर का यूज करना होगा.
Summer Vacation में कई लोग घर जाना चाहते हैं लेकिन, ट्रेन टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने के चांस भी काफी कम होते हैं. इस स्थिति में आप तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking) के जरिए बुकिंग करवा सकते हैं.
तत्काल टिकट (Tatkal Ticket Booking) को 24 घंटे पहले बुक किया जा सकता है. लेकिन, जिन रूट्स पर ज्यादा यात्री होते हैं उन पर तत्काल टिकट भी काफी मुश्किल से मिलता है. इस वजह से कई बार लोग एजेंट्स के भी चक्कर लगाते हैं.
लेकिन, आप कुछ टिप्स को फॉलो करके आसानी से तत्काल टिकट को बुक कर सकते हैं. इसके लिए आपको IRCTC ऐप और मास्टर लिस्ट फीचर का यूज करना होगा. IRCTC ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
मास्टर लिस्ट फीचर
ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद IRCTC आईडी से इसमें लॉगिन कर लें. इसके बाद आपको इसमें मास्टर लिस्ट फीचर का यूज करना होगा. इस फीचर से आप यात्री की डिटेल्स पहले से भर कर रख सकते हैं. जिससे बुकिंग के समय आपको डिटेल्स नहीं डालना होगा और आपका काफी समय बचेगा.
तत्काल टिकट में टाइमिंग का बहुत ज्यादा महत्व होता है. इस वजह से मास्टर लिस्ट फीचर यूज करने से कन्फर्म तत्काल टिकट मिलने का चांस काफी ज्यादा बढ़ जाता है. मास्टर लिस्ट फीचर को ऐड करने के लिए आपको IRCTC ऐप ओपन करके इसमें लॉगिन होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












