
IRCTC का नवरात्रि तोहफा, रेल यात्रियों को ट्रेन में मिलेगी व्रत की थाली
AajTak
Vrat Thali In Train: IRCTC द्वारा इस नवरात्रि ट्रेनों में स्पेशल व्रत की थाली की सुविधा दी जा रही है. ये सुविधा 400 स्टेशनों पर उपलब्ध होगी. इस थाली को मंगाने के लिए यात्री को 1323 पर कॉल कर बुक करना होगा. फिर कुछ ही वक्त के अतंराल पर साफ-सुथरी व्रत की थाली आपकी सीट पर पहुंचा दी जाएगी.
IRCTC Special Vrat Thali: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों की सुख-सुविधाओं का विशेष खास ख्याल रखता है. त्योहारों के वक्त ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर भी आईआसीटीसी सतर्क रहता है. इसी कड़ी में नवरात्रि के दौरान ट्रेन में यात्रियों को खाने-पीने की परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. ट्रेन में सफर करने वाले या व्रत के समय में यात्रा करने के दौरान अब ट्रेन में ही व्रत थाली उपलब्ध कराई जाएगी. इसको लेकर आईआरसीटीसी ने निर्देश भी जारी कर दिया है.
व्रत पर खाने को लेकर नहीं होगी टेंशन
रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों को व्रत के दौरान खाने के टेंशन से मुक्त हो जाएंगे. IRCTC आपको नवरात्रों की थाली दे रहा है. ये सुविधा 400 स्टेशनों पर उपलब्ध है. इस थाली को मंगाने के लिए यात्री को 1323 पर कॉल कर बुक करना होगा. फिर कुछ ही वक्त के अतंराल पर साफ-सुथरी व्रत की थाली आपकी सीट पर पहुंचा दी जाएगी. इस तरह की व्यवस्था पिछले साल भी लागू की गई थी.
क्या कहता है आईआरसीटीसी?
आईआरसीटीसी के पीआरओ आनंद कुमार झा ने कहा कि नवरात्रि के समय व्रत के दौरान कई यात्रियों को खाने-पीने को लेकर चिंता होती है. इसे ध्यान में रखते हुए व्रत स्पेशल थाली की व्यवस्था करने का फैसला किया गया है. इस व्यवस्था को डिमांड के अनुसार आगे भी जारी रखा जा सकता है.
IRCTC की इस व्रत की थाली क्या क्या होगा?

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







