
Iran-Pakistan War: क्या ईरान-पाकिस्तान में शुरू हो गई जंग? दोनों ओर से एयरस्ट्राइक... जानिए मिलिट्री पावर में कौन भारी
AajTak
Iran-Pakistan के बीच क्या जंग शुरू हो गई है? क्योंकि दोनों एकदूसरे के उन ठिकानों पर हमला कर रहे हैं, जहां पर आतंकियों के अड्डे हैं. आतंकियों को खत्म करने की ये मुहिम कहीं दोनों देशों के बीच युद्ध न शुरू करवा दे. आइए जानते हैं कि इन दोनों देशों की मिलिट्री ताकत को...
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में बलूचिस्तान पर आतंकियों के ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. इसके बाद पाकिस्तान ने ईरान में मौजूद बलूच आतंकियों के ठिकानों पर हमले करने का दावा कर रहा है. पाकिस्तान ने भी फाइटर जेट्स और मिसाइलों के जरिए बलूच आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया.
ईरान अपनी सेनाओं को पाकिस्तान से सटी सीमा की तरफ भेज रहा है. पाकिस्तान ने भी इसी तरह की तैयारी शुरू कर दी है. क्या दोनों देशों के बीच जंग शुरू हो गई है? आइए जानते हैं कि इन दोनों की मिलिट्री कितनी ताकतवर है? कौन किससे बेहतर है?
Global Firepower की मिलिट्री स्ट्रेंथ इंडेक्स की नई लिस्ट के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया की दस सबसे ताकतवर मिलिट्री वाले देशों में 9 नंबर पर है. जबकि ईरान 14वें स्थान पर आता है. आइए जानते हैं कि अब इनकी ताकत कितनी है?
Pakistan Vs Iran... जानिए किस देश की मिलिट्री है ज्यादा ताकतवर
सैनिकों की बात करें ....

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










