
Iran: 1200 छात्रों को जानबूझकर जहरीला खाना देने के आरोप, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने वाले थे
AajTak
ईरान की खराजमी और अर्क यूनिवर्सिटी के अलावा चार अन्य संस्थानों के छात्रों ने भी यूनिवर्सिटी में खाना खाने के बाद इसी तरह की शिकायतें की. इसके विरोध में अब ईरान की कई यूनिवर्सिटीज के छात्र कैफेटेरिया के खाने का बहिष्कार कर रहे हैं. नेशनल स्टूडेंट यूनियन ने प्रशासन पर छात्रों को जानबूझकर खराब खाना देने का आरोप लगाया है.
ईरान में जहरीला खाना खाने से 1200 छात्रों की तबियत खराब हो गई. ये छात्र खराजमी और अर्क यूनिवर्सिटी के हैं, जो बुधवार से सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने वाले थे. फूड प्वॉइजनिंग का शिकार इन छात्रों ने खाना खाने के तुरंत बाद उल्टी, शरीर में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की. नेशनल स्टूडेंट यूनियन ने प्रशासन पर जानबूझकर छात्रों को जहरीला खाना देने का आरोप लगाया है.
ईरान की खराजमी और अर्क यूनिवर्सिटी के अलावा चार अन्य संस्थानों के छात्रों ने भी यूनिवर्सिटी में खाना खाने के बाद इसी तरह की शिकायतें की. इसके विरोध में अब ईरान की कई यूनिवर्सिटीज के छात्र कैफेटेरिया के खाने का बहिष्कार कर रहे हैं.
सड़कों पर फेंक रहे कैंटीन का खाना
खराजमी और अराक यूनिवर्सिटी सहित चार अन्य संस्थानों के छात्रों ने यूनिवर्सिटीज में मिलने वाले खाने का बहिष्कार किया और उसे सड़कों पर फेंक दिया.
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ने जारी बयान में कहा कि इफाहान यूनिवर्सिटी में भी इसी तरह की घटनाएं हुई थीं, जहां बड़े पैमाने पर बच्चों को फूड प्वॉइजनिंग वाला खाना दिया गया था. लेकिन प्रशासन ने बैक्टीरिया को फूड प्वॉइजनिंग की वजह बताया है.
कई यूनिवर्सिटीज में मेडिकल क्लीनिक्स बंद कर दी गई है या फिर यहां डिहाइड्रेशन और फूड प्वॉइजनिंग से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने वाली दवाइयों का स्टॉक खत्म हो गया है. जिससे यह संकेत मिलता है कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन को कुचलने के लिए यह जानबूझकर किया गया प्रयास हो सकता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









