
Iran: महसा अमीनी के समर्थकों से भरी जेल में लगी आग, 8 की मौत
AajTak
ईरान के तेहरान की एविन जेल में बीते शनिवार को भीषण आग लगी थी. इस आग में अब तक आठ लोगों के मरने की खबर है. हालांकि, मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार मानवाधिकार समूहों के निशाने पर है. इस जेल में राजनीतिक कैदियों और विरोधियों को रखा जाता है. महसा अमीनी के समर्थक भी इसी जेल में बंद हैं.
ईरान की राजधानी तेहरान की एक जेल में भीषण आग लगने से आठ कैदियों की मौत हो गई है जबकि 61 कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. यह आग तेहरान की कुख्यात एविन जेल में शनिवार को लगी. इस जेल में खासतौर पर राजनीतिक कैदियों और सरकार विरोधियों को रखा जाता है.
ईरान सरकार ने जेल में लगी आग पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि शनिवार को कैदियों के बीच झड़प के बाद यह आग लगी. लेकिन मानवाधिकार समूहों ने सरकार की इस सफाई को सिरे से नकार दिया है. उनका कहना है कि उन्हें सरकार के इस बयान पर संदेह है और मृतकों का आंकड़ा इससे बहुत अधिक हो सकता है.
ईरान सरकार ने जेल में लगी आग का कारण बताते हुए कहा था कि शनिवार को जेल में कैदियों के बीच आपस में झड़प हुई थी, जिसके बाद कुछ कैदियों ने जेल के भीतर एक वर्कशॉप में आग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने जेल परिसर के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी थी.
ईरान की न्यायपालिका का कहना है कि आग में एविन जेल के चार कैदी गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई. ईरान के न्यायपालिका प्रमुख गोलामहुसैन मोहसेनी इजेई का कहना है कि यह आग दुश्मनों से जुड़े कुछ शरारती तत्वों ने आग लगाई है.
सरकार का तथ्य छिपाने का लंबा इतिहास
ऑस्लो के ईरान ह्यूमन राइट्स (आईएचआर) ने तथ्य छिपाने के ईरान सरकार के लंबे इतिहास का हवाला देते हुए आग लगने के कारणों को खारिज किया है. समूह ने कहा कि एविन जेल में लगी आग में मारे गए कैदियों की संख्या आधिकारिक आंकड़ें से अधिक हो सकतती है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









