
Iran: कौन है महसा अमीनी जिसकी मौत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
AajTak
ईरानी महिलाएं अब अपने हक और अधिकार के लिए जान की बाजी लगाकर सड़कों पर उतर चुकी हैं. हिजाब को लेकर महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान शरिया कानून से लेकर सुप्रीम लीडर के फरमान की हुक्म उदूली की जा रही है. महिलाओं को अब बंदिशों का बोझ कतई मंजूर नहीं है. महिलाओं ने हिजाब उतार फेंके और बाल काट डाले. क्रांति की आवाज सीधे हक मांग रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











