
Iran के पास खतरनाक 3000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा, इन 7 मिसाइलों से तबाह कर सकता है पूरा Pakistan
AajTak
पूरे मिडिल-ईस्ट में ईरान के सबसे ज्यादा मिसाइलों का जखीरा है. अमेरिका ये मानता है कि ईरान के पास 3000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. इनकी रेंज 300 km से लेकर 3000 km तक है. वैसे तो ईरान से पाकिस्तान की हवाई दूरी 1500 km है. लेकिन अगर ईरान अपनी सीमा से मिसाइलें दागे तो पूरा पाकिस्तान तबाह कर सकता है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के जनरल केनेथ मैकेंजी ने 2022 में कहा था कि ईरान के पास 3000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा है. पूरे मध्य-पूर्व में सबसे ज्यादा मिसाइलें ईरान के पास ही हैं. बात सिर्फ इतनी नहीं है कि अलग-अलग तरह की मिसाइलें है. मुद्दा ये है कि ईरान के पास हर रेंज की मिसाइल हैं.
ईरान की पाकिस्तान से हवाई दूरी 1500 किलोमीटर है. ईरान चाहे तो अपने पश्चिमी सीमा से मिसाइल दाग कर कराची बंदरगाह को उड़ा सकता है. बलूचिस्तान के कई इलाकों में तबाही मचा सकता है. लेकिन वह पाकिस्तान के साथ करीब 1000 km की सीमा बांटता है.
ये भी पढ़ेंः क्या ईरान-पाकिस्तान में शुरू हो गई है जंग?
अगर सीमा के पास से ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी तो क्या पेशावर, क्या इस्लामाबाद, लाहौर, कराची या क्वेटा. कुछ भी नहीं बचेगा. पूरा पाकिस्तान तबाह हो जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं ईरान का पूरा फोकस 2000 किलोमीटर की रेंज के ऊपर की ताकतवर मिसाइलों को बनाना और देश में तैनात करना है. कई तो तैनात भी हैं...
आइए जानते हैं ईरान की 7 बेहद खतरनाक मिसाइलों के बारे में...
Shahab-3

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










