
iQOO Neo 9 Pro के सस्ते वेरिएंट की पहली सेल, Amazon पर मिल रहा इतने हजार का डिस्काउंट
AajTak
iQOO Neo 9 Pro Price in India: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो iQOO Neo 9 Pro एक दमदार ऑप्शन है. इसके सस्ते वेरिएंट की आज पहली सेल है, जिसे आप डिस्काउंट के साथ Amazon से खरीद सकेंगे. ये फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें दमदार कैमरा मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
iQOO Neo 9 Pro पिछले महीने लॉन्च हुआ है, जो एक मिड रेंज स्मार्टफोन है. ये हैंडसेट दमदार फीचर्स के साथ आकर्षक कीमत पर आता है. कंपनी ने इसे 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट में लॉन्च किया था. हालांकि, अब कंपनी ने इसका एक और सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है, जो 128GB स्टोरेज के साथ आता है.
स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आज सेल पर उपलब्ध है. इस वेरिएंट की आज पहली सेल है, जो Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट अब 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इस वेरिएंट को आप 32,999 रुपये में डिस्काउंट के बाद खरीद सकेंगे. इस पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ICICI Bank कार्ड पर मिल रहा है. इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: iQOO Z9 First Impressions: कम कीमत में पावरपैक्ड स्मार्टफोन, जानिए कैसा है?
इसे आप Fiery Red और Conqueror Black दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है, जिसे आप 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,990 रुपये है. इस पर भी आपको 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है.
iQOO Neo 9 Pro में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz की स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. बेहतर गेमिंग और दूसरे फीचर्स के लिए इसमें अलग से Q1 चिप दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












