
iQOO Neo 7 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा और 120W चार्जिंग, पहली सेल में मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
iQOO Neo 7 Pro 5G Price In India: वीवी के सब-ब्रांड iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. नया फोन 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा, 5000mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
iQOO ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी का नया फोन एक प्रीमियम मिड रेंज डिवाइस है. ब्रांड ने iQOO Neo 7 Pro 5G को लॉन्च किया है, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए iQOO Neo 7 5G के ऊपर आता है. इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
फोन में 120Hz की रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है. फोन दमदार बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी ने इसे आकर्षक कीमत पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं स्मार्टफोन की कीमत और दूसरे फीचर्स.
आईकू ने इस स्मार्टफोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. iQOO Neo 7 Pro 5G का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये में मिलेगा. वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में आता है.
हालांकि, कंपनी ने इसे इंट्रोडक्ट्री ऑफर के साथ पेश किया है. फोन के बेस वेरिएंट को आप 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 34,999 रुपये में मिल जाएगा.
Neo 7 Pro को आप दो कलर ऑप्शन- Dark Storm और Fearless Flame में खरीद सकते हैं. यूजर्स को Neo 7 Pro 5G की खरीद पर SBI और ICICI Bank कार्ड यूज करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इसे आप ऐमेजॉन से खरीद सकेंगे.
iQOO Neo 7 Pro 5G में 6.78-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. इसमें स्क्रैच प्रोटेक्शन दी गई है. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 8GB RAM और 12GB RAM का ऑप्शन मिलता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











