
IPO निवेश पर आ रहे नए नियम, 90 दिन बाद ही Full Exit हो पाएंगे एंकर इन्वेस्टर्स
AajTak
हाल के समय में कुछ ऐसे मामले देखने को मिले, जिनमें एंकर इन्वेस्टर्स के एक्जिट (Anchor Investors Exit) करते ही शेयर प्राइस धड़ाम हो गया. इसका खामियाजा रिटेल इन्वेस्टर्स को भुगतना पड़ा और उनका निवेश एक झटके में घाटे में चला गया. जोमैटो, पेटीएम और नायका आईपीओ (Naykaa IPO) इसके उदाहरण हैं.
आईपीओ मार्केट (IPO Market) में रिकॉर्ड बूम के बीच नियामक सेबी (SEBI) ने आम आदमी के पैसे की सुरक्षा के लिए नए साल से ठीक पहले हस्तक्षेप किया है. सेबी को इस बात की चिंता है कि आम आदमी से जुटाए जा रहे पैसों का दुरुपयोग नहीं हो पाए. इसके लिए अब कई नियमों में बदलाव किया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












