
IPL Auction Rehan Ahmed: आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले स्टार प्लेयर रेहान अहमद ने चौंकाया, नीलामी से नाम वापस लिया
AajTak
IPL 2023 के लिए आज मिनी ऑक्शन होगा. यह नीलामी कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी. नीलामी में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, इनमें से 273 प्लेयर्स भारतीय हैं, जबकि 132 खिलाड़ी विदेशी हैं. नीलामी से एक दिन पहले इंग्लैंड के 18 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अपना नाम वापस ले लिया है...
IPL Auction Rehan Ahmed: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का क्रिकेट जगत में डंका बजता है. हर एक देश के खिलाड़ी क्रिकेट की सबसे बड़ी और अमीर लीग में खेलने के लिए तरसते हैं. मगर एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जिसने इस अमीर लीग में खेलने से इनकार कर दिया है. यह प्लेयर इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद हैं. इस स्टार प्लेयर ने अब तक इंग्लैंड के लिए एक ही टेस्ट मैच खेला है.
लेग स्पिनर रेहान ने इसी महीने 17 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट से डेब्यू किया था. साथ ही उसने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे. इसी के साथ रेहान ने डेब्यू मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.
रेहान की बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी
इंग्लैंड के इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. उन्हें शॉर्टलिस्ट भी किया गया था. रेहान की बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी. मगर उन्होंने नीलामी से ठीक एक दिन पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है. इसका कारण है कि वह टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना चाहते हैं और अपने काउंटी क्लब को टाइम देना चाहते हैं.
रेहान अहमद इस समय काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने जब आईपीएल नीलामी में अपना नाम दिया था, तब दिग्गजों को उम्मीद थी कि उन पर करोड़ों रुपये की बोली लग सकती थी. इनमें एक इंग्लैंड टीम के मौजूदा कोच ब्रैंडन मैक्कुलम भी शामिल हैं. मगर रेहान ने अपना नाम वापस लेकर सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
'रेहान को अभी आईपीएल में खेलना चाहिए'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












