
IPL 2025 Update: पंजाब-दिल्ली के रद्द मैच से किसे हुआ फायदा? क्या ये मुकाबला दोबारा संभव... जानें सब कुछ
AajTak
IPL 2025 Reschedule Update: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा मुकाबला 10.1 ओवर के बाद सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया. ऐसा भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण हुआ, अब सवाल है कि क्या यह मैच दोबारा संभव है.
IPL 2025 Reschedule Update: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में हुआ IPL मैच सुरक्षा कारणों की वजह से 8 मई को अचानक रद्द हुआ था. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद खिलाड़ियों, स्टाफ और दर्शकों को स्टेडियम से तुरंत बाहर निकाला गया.जब यह मुकाबला मुकाबला 8 मई को रोका गया तो पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे.
प्रियांश आर्य ने 5 चौके और छह छक्के की मदद से 34 बॉल पर 70 रन बनाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह 28 बॉल पर 50 रन और श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब सवाल है कि ये जो मुकाबला रुका तो इस मुकाबले का भविष्य क्या होगा? इस वजह से प्वाइंट्स टेबल भी जस की तस रही.
उस मुकाबले का कोई भी प्वाइंट ना तो दिल्ली के खाते में गया और ना ही पंजाब के खाते में... वैसे 8 मई को हुआ यह मुकाबला पूरा होता और पंजाब की टीम जीत जाती तो वह आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेती.
क्या दोबारा होगा पंजाब दिल्ली का IPL मुकाबला? अब सवाल है कि क्या पंजाब और दिल्ली का जो मैच रद्द हुआ था, उसका भविष्य क्या होगा. इस बात पर एक चीज तो तय है कि यह टूर्नामेंट BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) पूरी शिद्दत से भारत में ही करवाएगा. वहीं शेष मुकाबले चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में करने का प्लान है.
आईपीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्वाइंट्स टेबल का जो अपडेट है, उसके अनुसार- पंजाब और दिल्ली के मुकाबले के बाद दोनों ही टीमों के बीच कोई भी अंक नहीं बांटा गया है. ऐसे में इस बात की संभावना है कि यह मैच वहीं से शुरू हो सकता है जहां ये रुका था. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि जब आईपीएल 2025 के मैच दोबारा शुरू होंगे, तो इसकी शुरुआत पंजाब vs दिल्ली के मैच से ही होगी.
VIDEO: वीडियो को 24:28 से देखें

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












