
IPL 2025 Schedule: 10 टीमें, 13 मैदान और 12 डबल हेडर... आईपीएल 2025 के शेड्यूल में क्या है खास, जानिए सबकुछ
AajTak
IPL 2025 Full Schedule: आईपीएल 2025 का फुल शेड्यूल घोषित कर दिया गया है. टूर्नामेंट में कितने मैच होंगे और किन-किन वेन्यू पर खेले जाएंगे? इस बार कितने डबल हेडर देखने को मिलेंगे? साथ ही टूर्नामेंट में होने वाले सभी मुकाबलों की टाइमिंग क्या होगी? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...
IPL 2025 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का फुल शेड्यूल रविवार (16 फरवरी) को घोषित कर दिया गया है. फैन्स को हर बार की तरह इस सीजन में भी पहले ही मुकाबले से रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगी. शेड्यूल जारी होने के साथ ही फैन्स के मन में कई तरह के सवाल आने लगे हैं.
टूर्नामेंट में कितने मैच होंगे और किन-किन वेन्यू पर खेले जाएंगे? इस बार कितने डबल हेडर देखने को मिलेंगे? साथ ही टूर्नामेंट में होने वाले सभी मुकाबलों की टाइमिंग क्या होगी? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब...
यह भी पढ़ें: घरेलू मैदान पर मैच नहीं खेलेंगी दिल्ली-राजस्थान और पंजाब की टीमें? देखिए IPL 2025 शेड्यूल
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2025?
आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. यानी इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को होगा. इस बार टूर्नामेंट के प्लेऑफ मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता में होंगे. क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा. जबकि क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में होगा.
ओपनिंग मैच में कौन होगा आमने-सामने?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












