
IPL 2025 Reschedule: आईपीएल के बीच बड़ी खबर, शेड्यूल में हुआ बदलाव... सुरक्षा कारणों के चलते इस मैच की तारीख बदली
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. इस 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. अब तक (30 मार्च) 11 मैच हो चुके हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक मैच की तारीख में बदलाव किया है.
IPL 2025 Reschedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. इस 18वें सीजन का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. अब तक (30 मार्च) 11 मैच हो चुके हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. सुरक्षा कारणों के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक मैच की तारीख में बदलाव किया है.
दरअसल, बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 6 अप्रैल को होने वाले मैच की तारीख बदली है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर होना है. मगर बीसीसीआई ने इस आईपीएल मैच की तारीख को रामनवमी के कारण 8 अप्रैल कर दिया है.
अब इस 8 अप्रैल को होगा यह मुकाबला
मैच कोलकाता में ही होगा, जबकि पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह मैच गुवाहाटी में कराया जा सकता है. BCCI ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) से इस मैच के कार्यक्रम में बदलाव का अनुरोध किया था क्योंकि त्योहार के कारण शहर भर में पुलिस की भारी तैनाती होगी.'
बयान में कहा गया, 'अधिकारियों ने यह मैच 8 अप्रैल को 3.30 से कराने का अनुरोध किया था जिसे मान लिया गया है. अब 8 अप्रैल को दो मैच होंगे. दोपहर में केकेआर और एलएसजी का मैच, जबकि शाम को न्यू चंडीगढ में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला जाएगा.'
आईपीएल 2025 का फुल शेड्यूल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












