
IPL 2025 Full Schedule: आ गया IPL 2025 का फुल शेड्यूल... पहले मुकाबले में कोलकाता से भिड़ेगी RCB टीम
AajTak
IPL 2025 full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का फुल शेड्यूल रविवार (16 फरवरी) को जारी हो गया. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा.
IPL 2025 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का फुल शेड्यूल रविवार (16 फरवरी) को जारी हो गया. पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा.
आईपीएल 2025 सीजन का आगाज 22 मार्च को होगा. यानी इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 25 मई को होगा. ओपनिंग मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा.
10 टीमों के बीच 65 दिनों में होंगे 74 मुकाबले
क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होगा. जबकि क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में होगा. पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी.
IPL 2025 सीजन में इन 10 टीमों के बीच 65 दिनों में फाइनल समेत कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सभी मुकाबले भारत के ही 13 वेन्यू पर होंगे. दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे. जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे.
इस बार होंगे 12 डबल हेडर मुकाबले

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












