
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए धमाल मचाएगा ये स्टार ऑलराउंडर, फिटनेस टेस्ट में हुआ पास
AajTak
नीतीश कुमार रेड्डी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह साइड स्ट्रेन की समस्या से उबर चुके हैं. नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं.
भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह साइड स्ट्रेन की समस्या से उबर चुके हैं. नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं.
नीतीश कुमार रेड्डी जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे, जिसे अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलना है.
आंध्र के इस 21 साल के क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी.
नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण वह उस मैच और पांच मैचों की सीरीज से बाहर हो गए थे.
नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपये में बरकरार रखा था. उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे.
उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया और मेलबर्न में चौथे टेस्ट में 114 रनों की साहसिक पारी भी खेली थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












