
IPL 2025: क्वालिफायर-2 से पहले चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने दिया पूरा अपडेट
AajTak
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अबतक 15 मैचों में 67.30 की औसत से 673 रन बनाए हैं. वो मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 20 रनों से हरा दिया. इस जीत से साथ ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 में जगह बना ली. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स का मौजूदा सीजन में सफर समाप्त हो गया. अब मुंबई इंडियंस 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स (PBKS) से क्वालिफायर-2 खेलेगी. क्वालिफायर-2 की विजेता टीम का फाइनल में सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा.
सूर्यकुमार यादव हुए इंजर्ड, कैसी है फिटनेस?
क्वालिफायर-2 से पहले सूर्यकुमार की फिटनेस भी सवालों के दायरे में है. एलिमिनेटर मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ, जिसके चलते उन्होंने गुजरात टाइटन्स की पारी में 13वें ओवर की समाप्ति के बाद फिजियो की मदद ली. इसके चलते खेल कुछ समय के लिए रुका रहा. इस घटना ने गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी की लय को प्रभावित किया और 14वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लेकर मुकाबले को मुंबई इंडियंस की ओर मोड़ा.
अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव को लेकर अपडेट दिया है. महेला जयवर्धने ने स्पष्ट तौर पर कहा कि सूर्यकुमार यादव फिट हैं और छोटी-मोटी परेशानियों को लेकर कोई चिंता नहीं है. सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 में अबतक 15 मैचों में 67.30 की औसत से 673 रन बनाए हैं और वो मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं.
महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हम जानते हैं कि यह हमारे लिए कठिन शेड्यूल है, लेकिन मुझे लगता है कि सभी स्वस्थ और फिट हैं. मुझे फिजियो से कोई चिंता की बात सुनने को नहीं मिली है. मुझे पूरा यकीन है कि अगर जरूरत पड़ी तो ये लड़के एक पैर के साथ भी हमारे लिए खेल सकते हैं.'
बता दें कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 20 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा. मौजूदा सीजन में लगातार 15वीं बार सूर्यकुमार कुमार ने 25 या इससे अधिक का स्कोर किया है, जो एक रिकॉर्ड है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











