
IPL 2022, Mega Auction: ऑक्शन में किन प्लेयर्स को खरीदेगी लखनऊ टीम? गौतम गंभीर ने बताया
AajTak
मेगा ऑक्शन से ठीक पहले सभी IPL टीमें अपनी मेगा ऑक्शन के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं. दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ भी अपने ड्रॉफ्ट के ऐलान के बाद ऑक्शन में बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाती दिख सकती हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग में इस सीजन 2 नई टीमें शामिल हुई हैं. लखनऊ और अहमदाबाद, दोनों टीमें IPL मेगा ऑक्शन के पहले अपनी रणनीति तैयार करने में जुटी हैं. लखनऊ के टीम मेंटर गौतम गंभीर ने लखनऊ की IPL में ऑक्शन को लेकर बन रही रणनीति के बारे में भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बात रखी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












