
IPL 2022: IPL से चौंकाने वाली खबर, वर्ल्ड कप खेलने वाले इस गेंदबाज की तकदीर खराब, बना नेट बॉलर
AajTak
गुजरात टाइटन्स ने मोहित शर्मा को अपनी टीम के लिए बतौर नेट बॉलर रखा है. IPL 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है. इसका फाइनल 29 मई को खेला जाएगा...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है. इसका फाइनल 29 मई को खेला जाएगा. इस बार आईपीएल से कई चौंकाने वाली खबरें सामने आई हैं. पहले मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ जैसे कई दिग्गज प्लेयर्स को खरीददार नहीं मिला.
अब एक चौंकाने वाली खबर यह भी सामने आ रही है कि तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की किस्मत साथ नहीं दे रही है. 2015 का वर्ल्ड कप खेलने वाला यह गेंदबाज अब आईपीएल में नेट बॉलर के तौर पर काम करता दिखाई देगा. यह बात फैन्स को भी हजम नहीं हो रही है.
गुजरात टीम में नेट बॉलर रहेंगे मोहित
दरअसल, इस बार आईपीएल में दो नई टीमें लखनऊ और गुजरात शामिल हो रही हैं. इनमें से गुजरात टाइटन्स ने मोहित शर्मा को अपनी टीम के लिए बतौर नेट बॉलर रखा है. मोहित इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में भी शामिल हुए थे. उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी. मोहित को किसी ने नहीं खरीदा था. ऐसे में अब गुजरात टीम ने उन्हें बतौर नेट बॉलर साइन कर लिया है.
2014 आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे
मोहित के अलावा गुजरात टीम के लिए लुकमान मेरीवाला और बरिंदर सरन भी गुजरात टीम में बतौर नेट बॉलर जुड़ गए हैं. मोहित शर्मा आईपीएल के स्टार प्लेयर रहे हैं. 2014 सीजन में उन्होंने पर्पल कैप अपने नाम की थी. उस सीजन में मोहित ने सबसे ज्यादा 23 विकेट अपने नाम किए थे. तब वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आए थे. मोहित ने चेन्नई के अलावा पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी क्रिकेट खेली है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






