
IPL 2022: लखनऊ की कोच की तलाश हुई खत्म? एंडी फ्लावर दौड़ में सबसे आगे
AajTak
एंडी फ्लावर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में लखनऊ टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. फ्लावर ने पंजाब किंग्स के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. पिछले दो सत्र में पंजाब के कप्तान रहे केएल राहुल के लखनऊ टीम से जुड़ने की संभावना है.
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में लखनऊ टीम के मुख्य कोच के पद की दौड़ में सबसे आगे हैं. फ्लावर ने पंजाब किंग्स के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. एंडी फ्लावर इसके पहले इंग्लैंड के साथ टी20 विश्व कप का खिताब जीत चुके हैं. एंडी फ्लावर लंबे वक्त तक इंग्लैंड टीम के कोच रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












