
IPL 2022: अहमदाबाद-लखनऊ को 10 दिन में बताने होंगे प्लेयर्स के नाम, ऐसे कर पाएंगे रिटेन
AajTak
IPL 2022 सीजन की लगभग सभी तैयारियां हो गई हैं. अब बीसीसीआई ने अगले सीजन में जुड़ने वाली दो नई फ्रेंचाइजीज को 3-3 रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपने के लिए 10 दिन का समय दिया है...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की लगभग सभी तैयारियां हो गई हैं. पुरानी 8 टीमों ने अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट पहले ही सौंप दी है. अब बीसीसीआई ने अगले सीजन में जुड़ने वाली दो नई फ्रेंचाइजीज को 3-3 रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट सौंपने के लिए 10 दिन का समय दिया है. बीसीसीआई ने इसके लिए 22 जनवरी आखिरी तारीख तय की है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












