
IPL 2021 में होगी ये सबसे खास बात, अब तक नहीं हुआ था ऐसा
AajTak
फाइनल मुकाबला विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में इस बार एक चीज खास होने जा रही है जो पिछले किसी भी सीजन में नहीं हुई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की भारत में वापसी हो गई है. कोरोना महामारी के कारण 2020 का सीजन UAE में हुआ था. इस बार आईपीएल के सभी मैच भारत के 6 शहरों में खेले जाएंगे. कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में मुकाबले होंगे. फाइनल मुकाबला विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में इस बार एक चीज खास होने जा रही है जो पिछले किसी भी सीजन में नहीं हुई. आईपीएल के 14वें सीजन के मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. यानी कोई भी टीम अपने घर पर मुकाबला नहीं खेलेगी. हर टीम को एक दूसरे से दो-दो मैच खेलने होते हैं. एक मैच अपने घर में खेलना होता तो दूसरा मैच सामने वाली टीम के घर में.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












