
IPL-14 के बाकी मैच कराने के लिए छोटी हो सकती है भारत-इंग्लैंड सीरीज
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-14) के बचे हुए मैच इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो भारत और इंग्लैंड के बीच निर्धारित टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हो सकता है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-14) के बचे हुए मैच इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो भारत और इंग्लैंड के बीच निर्धारित टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हो सकता है, ताकि आईपीएल को पूरा कराया जा सके. चार भारतीय क्रिकेटरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. टीम इंडिया जून के पहले हफ्ते में इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने वाली है. जहां उसे 18 जून से वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ना है. इसके बाद मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का कार्यक्रम निर्धारित है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












