
IPL से पहले रणजी खेलिए... ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर को को BCCI का कड़ा संदेश, खिलाड़ियों के लिए बनाया ये नियम
AajTak
बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी मैचों के अगले दौर में खिलाड़ी की भागीदारी अनिवार्य कर दी है. यह उन खिलाड़ियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है, जो लम्बे समय से रणजी क्रिकेट से दूरी बनाकर रखे हुए हैं. ऐसे खिलाड़ियों में ईशान किशन समेत टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
BCCI mandates player participation in next round of Ranji Trophy matches: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को इशारों-इशारों में कड़ा संदेश दिया है. IPL शुरू होने से पहले अपना समय बर्बाद कर रहे कई स्टार खिलाड़ियों को अनुशासन के लिहाज से राज्य टीमों में भागीदारी अनिवार्य कर दी है.
ऐसे में ये खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में खेलते हुए नजर आएंगे. कई खिलाड़ियों ने हाल में कहने के बावजूद रणजी क्रिकेट का एक तरह से बॉयकाट किया हुआ था.
बीसीसीआई और नेशनल सेलेक्टर्स ने इस बारे में अब सख्ती दिखाई है. कई खिलाड़ियों को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बताया गया निर्देश उन लोगों पर लागू होता है जो वर्तमान में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं या बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब से नहीं गुजर रहे हैं.
इन खिलाड़ियों को तत्काल प्रभाव स 16 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों के आगामी दौर के लिए अपनी संबंधित राज्य टीमों में शामिल होना आवश्यक कर दिया गया है.
इस बारे में बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, 'खिलाड़ी केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल को प्राथमिकता नहीं दे सकते हैं, उनको खुद को घरेलू क्रिकेट के लिए उपलब्ध रखना होगा और अपनी संबंधित राज्य टीमों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना होगा.
ईशान किशन को मिला कड़ा संदेश इस नियम के लागू होने से ईशान किशन जैसे खिलाड़ी प्रभावित होंगे, जिन्होंने आईपीएल की तैयारियों के लिए कंपटेटिव क्रिकेट को छोड़ दिया है. इस बात का दावा हाल में क्रिकबज की रिपोर्ट में किया गया था. वो हाल में आईपीएल के लिहाज से बड़ौदा में ट्रेनिंंग ले रहे हैं, जबकि उनकी होम टीम झारखंड को राजस्थान के खिलाफ जमशेदपुर में खेलना है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












