
IPL: जेमिसन ने डाली अचूक यॉर्कर ...और क्रुणाल पंड्या के बल्ले के हो गए दो टुकड़े
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज बेहद शानदार रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से मात दी. आरसीबी के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी अपने डेब्यू में बेहतरीन प्रदर्शन किया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का आगाज बेहद शानदार रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से मात दी. आरसीबी के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी अपने डेब्यू में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जेमिसन की एक यॉर्कर गेंद पर क्रुणाल पंड्या के बल्ले के दो टुकड़े हो गए. Breaking bat, the Jamieson way https://t.co/gJZk9ETsEO यह वाकया पारी के 19वें ओवर में हुआ. ओवर की तीसरी गेंद को जेमिसन ने मिडिल स्टंप पर रखा. यॉर्कर गेंद क्रुणाल पंड्या के बल्ले के निचले हिस्से पर लगी और उसके दो टुकड़े हो गए. बल्ले का हैंडल क्रुणाल के हाथों में रहा, जबकि बाकी का विलो जमीन पर गिर गया. इस मैच में क्रुणाल महज 7 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर चलते बने.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












