
IPL के क्वालिफायर-2 में ऐसा रहा है 5 बार की चैंपियन मुंबई का रिकॉर्ड, हार्दिक की बढ़ जाएगी टेंशन
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में रविवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 का मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह 3 जून को फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) में रविवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालिफायर-2 का मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वह 3 जून को फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी. पंजाब की टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन मुंबई 5 बार की चैंपियन है. लेकिन क्या आपको पता है कि मुंबई का क्वालिफायर-2 में ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है...
ऐसा रहा है मुंबई का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस ने अब तक 4 बार क्वालिफायर-2 का मुकाबला खेला है. इसमें दो बार मुंबई को जीत मिली है,जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, इसमें एक गंभीर बात ये है कि मुंबई जब-जब एलिमिनेटर जीतकर क्वालिफायर-2 में पहुंची है तो उसे हार का ही सामना करना पड़ा है. ऐसे में रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पक्ष में नहीं है.
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Eliminator, GT vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को किया बाहर, अब क्वालिफायर-2 में पंजाब से टक्कर, सुदर्शन-सुंदर की पारी बेकार
बता दें कि आईपीएल में प्लेऑफ की शुरुआत साल 2011 से हुई थी. उसी सीजन मुंबई ने एलिमिनेटर का मुकाबला जीतकर क्वालिफायर-2 में एंट्री की थी. लेकिन क्वालिफयर-2 में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद साल 2013 में क्वालिफायर 1 में हारने के बाद मुंबई ने क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया और फाइनल में पहुंची.
फिर 2017 में क्वालिफायर 1 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स से हारने के बाद, मुंबई ने क्वालिफायर 2 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया. फिर 2023 एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद, मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटन्स से हार गई. यानी एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालिफायर का सफर मुंबई के लिए अच्छा नहीं रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











