
iPhone 13 लॉन्च से पहले iPhone 12 सीरीज पर बंपर डिस्काउंट, यहां देखें डील्स
AajTak
iPhone 13 लाइनअप को Apple द्वारा 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल इससे पहले फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 सीरीज पर भारीभरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है. आपको बता दें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Apple डिवाइसेज के लिए किसी खास तरह की सेल का आयोजन नहीं किया गया है.
iPhone 13 लाइनअप को Apple द्वारा 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल इससे पहले फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 सीरीज पर भारी भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है. आपको बता दें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Apple डिवाइसेज के लिए किसी खास तरह की सेल का आयोजन नहीं किया गया है. लेकिन, फिर यहां पिछले साले के iPhone मॉडल्स पर छूट दी जा रही है. iPhone 12 की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट पर 66,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. इस डिवाइस को वैसे 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था. यानी फोन के बेस वेरिएंट पर फ्लिपकार्ट द्वारा 12,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसी तरह 128GB मॉडल की बिक्री डिस्काउंट के बाद 71,999 रुपये में की जा रही है. एक्सचेंज ऑफर के तहत यहां 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












