
iPhone 12 Mini पर बंपर डिस्काउंट, सिर्फ 36,990 रुपये में खरीद सकते हैं, Flipkart पर है ऑफर
AajTak
iPhone 12 Mini Discount: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप Flipkart Big Diwali Sale का फायदा उठा सकते हैं. 19 अक्टूबर से शुरू हो रही इस सेल में विभिन्न स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. यहां से आप सस्ते में iPhone 12 Mini को खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं क्या आपको ये फोन खरीदना चाहिए?
Flipkart Big Diwali Sale की शुरुआत आज रात 12 बजे से हो रही है. 19 अक्टूबर से शुरू हो रही ये सेल 23 अक्टूबर तक चलेगी. इस सेल में कई स्मार्टफोन, TV और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स अप्लायंस पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप सस्ते में स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस सेल का फायदा उठा सकते हैं.
सेल में iPhone 13 के अलावा iPhone 12 और दूसरे आईफोन्स पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहा है. यहां से आप iPhone 12 Mini को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन 36,990 रुपये तक की कीमत पर मिलेगा. वहीं iPhone 11 को आप 31,990 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.
Flipkart पर iPhone 12 Mini फिलहाल 54,990 रुपये में मिल रहा है. ये कीमत 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. सेल में आप इस डिवाइस को 36,990 रुपये तक की कीमत पर खरीद सकेंगे.
ये कीमत सभी ऑफर्स के बाद है. हालांकि, Flipkart ने सभी ऑफर्स को अभी रिवील नहीं किया है. सेल में 10 परसेंट का डिस्काउंट SBI कार्ड पर मिल रहा है. इस फोन को आप 19 अक्टूबर से खरीद सकेंगे.
वहीं Plus मेंबर्स के लिए सेल लाइव हो चुकी है. ध्यान रहे कि सेल में स्मार्टफोन की कीमत और उस पर मिल रहे ऑफर्स बदलते रहते हैं. पिछली सेल्स में भी ऐसा ही देखने को मिला था.
इस स्मार्टफोन में आपको छोटी स्क्रीन और छोटी बैटरी से काम चलाना होगा. अगर आप एक कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं और कम बैटरी से पूरे दिन काम चला सकते हैं, तो ये फोन एक अच्छा ऑप्शन है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












