
iPad Mini 2024 की पहली सेल, इतने हजार रुपये का मिलेगा डिस्काउंट, जानिए फीचर्स
AajTak
iPad Mini 2024 Price in India: ऐपल ने हाल में अपना नया टैबलेट iPad Mini 7 लॉन्च किया है. इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुआ ये टैबलेट आज से सेल पर उलपब्ध होगा. इसमें A17 Pro प्रोसेसर दिया गया है. डिवाइस 12MP के रियर और 12MP के फ्रंट कैमरा के साथ आता है. आप इसे Wi-Fi और सेल्यूलर दोनों ही वेरिएंट में खरीद सकते हैं.
Apple ने अपना नया iPad हाल में लॉन्च किया है. कंपनी ने Apple iPad Mini 7 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. ये डिवाइस भारत समेत 29 देशों में सेल पर उपलब्ध होगा. Apple iPad Mini 7 में 8.3-inch का Liquid Retina डिस्प्ले मिलता है.
इसमें ऐपल का A17 Pro प्रोसेसर दिया गया है. ये टैबलेट Apple Pencil Pro के सपोर्ट के साथ आता है. इसमें आपको iPad OS 18 मिलेगा. इसकी सेल आज यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रही है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
इस टैबलेट को आप आज यानी 23 अक्टूबर से खरीद सकते हैं. इसका Wi-Fi वेरिएंट 49,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है. वहीं सेल्यूलर वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये से शुरू होती है. ये कीमतें iPad Mini 7 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की हैं.
यह भी पढ़ें: Apple का नया iPad Mini: Apple Intelligence फीचर्स के साथ
ये डिवाइस चार कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें ब्लू और पर्पल ऑप्शन भी शामिल हैं. इस टैबलेट को Apple की आधिकारिक वेबसाइट, स्टोर और दूसरे ऑथराइज्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स से खरीद सकते हैं. इस पर 3 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक भी मिल रहा है.
iPad Mini 7 में आपको 8.3-inch का Liquid Retina डिस्प्ले मिलेगा. स्क्रीन 500 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें Apple Pencil Pro का सपोर्ट भी मिलता है, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










