
Intel ने अनवील किए नए प्रोसेसर, मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, जानिए क्या होगा खास
AajTak
Intel 12th Gen Processors: इंटेल ने नए प्रोसेसर्स को अनवील कर दिया है. इसमें आपको बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. ब्रांड ने विभिन्न सीरीज के प्रोसेसर्स को अनवील किया है, जो अलग-अलग सेगमेंट के लैपटॉप्स के लिए हैं. आइए जानते हैं इनकी खास बातें.
Intel ने अपने प्रोसेसर्स की 12 जनरेशन फैमिली को अनवील कर दिया है. कंपनी ने इन प्रोसेसर्स को Intel Core Experience Event में लॉन्च किया है. कंपनी की मानें तो नए प्रोसेसर्स में रिफाइंड्स मल्टी-कोर आर्किटेक्चर मिलेगा, जिससे पीसी में बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी. इनमें नया परफॉर्मेंस हाइब्रिड आर्किटेक्चर दिया गया है.
12th जनरेशन के लेटेस्ट प्रोसेसर्स को Intel 7 प्रॉसेस पर तैयार किया गया है. इनमें नया आर्किटेक्चर डिजाइन मिलता है, जिसमें इफिसियंसी और परफॉर्मेंस- दो तरह के स्पेशलाइज्ड कोर्स दिए गए हैं. इसके अलावा नए प्रोसेसर्स में DDR5 मेमोरी, Thunderbolt 4 कनेक्टिविटी और Intel Wi-Fi 6E का सपोर्ट मिलता है.
कंपनी ने 12-जनरेशन के HX सीरीज प्रोसेसर लॉन्च किए हैं. ब्रांड की मानें तो 12 जनरेशन Intel Core HX सीरीज में डेस्कटॉप जैसी परफॉर्मेंस मोबाइल वर्कस्टेशन पर मिलेगी. HX सीरीज में 16- कोर मिलेंगे, जो टॉप-नॉच परफॉर्मेंस और ओवरक्लॉकिंग सपोर्ट मुहैया कराएगी.
12-जनरेशन Intel Core H-सीरीज प्रोसेसर्स में 14-कोर मिलेंगे. इसमें बेहतरीन ग्राफिक्स का फीचर भी मिलेगा, जिससे गेमिंग और वीडियो एडिटिंग एक्सपीरिंयस बेहतर होगा. वहीं 12 जनरेशन के Intel Core U सीरीज प्रोसेसर में 10 कोर मिलेंगे.
इस प्रोसेसर को हल्के लैपटॉप के लिए लॉन्च किया गया है. वहीं P-सीरीज के प्रोसेसर को लाइट फॉर्म फैक्स और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इनके अलावा ब्रांड ने Intel Evo 3rd एडिशन का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और की-एक्सपीरियंस को शोकेस किया है.
Intel Evo प्लेटफॉर्म में 12 जनरेशन का Intel कोर प्रोसेसर और ज्यादा बेहतर टेक्नोलॉजी मिलेंगी. इसके साथ ही इंटेल ने नया Cache आर्किटेक्चर भी पेश किया है, जो 12 जनरेशन के प्रोसेसर्स में दिया गया है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











