
Insurance Premium Hike: कार लें या बाइक, 1 जून से लगेगा ज्यादा पैसा, ये है वजह
AajTak
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अपने ताजा नोटिफिकेशन में इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की जानकारी दी है. ये पहली बार है जब मंत्रालय ने बीमा रेग्यूलेटर IRDAI के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की प्रीमियम दरें बढ़ाने का ऐलान किया है.
अगर आप कार, स्कूटर या नई मोटरसाइकिल लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अपना बजट थोड़ा बढ़ा लीजिए. इसकी वजह सभी तरह की गाड़ियों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ना है.
1 जून से लागू होंगी प्रीमियम की नई दरें सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अपने ताजा नोटिफिकेशन में इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की जानकारी दी है. ये पहली बार है जब मंत्रालय ने बीमा रेग्यूलेटर IRDAI के साथ सलाह-मशविरा करने के बाद थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की प्रीमियम दरें बढ़ाने का ऐलान किया है. प्रीमियम की ये बढ़ी दरें 1 जून से लागू होंगी.
बाइक-स्कूटर के लिए लगेगा इतना प्रीमियम सरकार ने 150cc से ज्यादा लेकिन 350cc से कम की बाइक और स्कूटर के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम अब 1,366 रुपये कर दिया है. जबकि 350cc से ज्यादा क्षमता के इंजन वाले 2-व्हीलर्स के लिए अब इंश्योरेंस प्रीमियम 2,804 रुपये होगा.
इसे भी देखें : क्या होता है Bumper to Bumper बीमा? कैसे होगा गाड़ी मालिकों को फायदा
वहीं अगर आप 5 साल के लिए सिंगल प्रीमियम पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराने जा रहे हैं तो 75cc तक के बाइक-स्कूटर के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 2,901 रुपये, 75 से 150cc तक के लिए 3,851 रुपये, 150 से 350cc तक के लिए 7,365 रुपये और इससे ऊपर की गाड़ियों के लिए 15,117 रुपये होगा.
महंगी हुई कारें, इतना बढ़ा प्रीमियम कारों का थर्ड पार्टी बीमा भी जून से महंगा हो जाएगा. नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000cc तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपये होगा. कोविड से पहले 2019-20 में ये 2,072 रुपये था. वहीं 1000cc से 1500cc तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपये होगा, जो पहले 3,221 रुपये था. इसके अलावा यदि आपकी कार का इंजन 1500cc से ज्यादा है तो अब इंश्योरेंस प्रीमियम घटकर 7,890 रुपये हो जाएगा. पहले ये 7,897 रुपये था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











