
INS विक्रांत पर सवार हुए ऑस्ट्रेलियाई PM, पहली बार दोनों देशों ने समुद्री गश्ती विमान तैनात किए
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस इस समय भारत यात्रा पर हैं. गुरुवार को वे मुंबई पहुंचे और स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का जायजा लिया. आईएनएस विक्रांत पर एलसीए के कॉकपिट के अंदर ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस को बैठे देखा गया. उन्होंने आईएनएस विक्रांत के बारे में खूबियां जानीं और तारीफ की है.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस गुरुवार को मुंबई पहुंचे. यहां स्वदेशी आईएनएस विक्रांत में सवार हुए और खूबियां जानीं. मुंबई में भारतीय नौसेना की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अल्बनीस चार दिवसीय दिवसीय भारत यात्रा पर हैं. इससे पहले दोपहर में वे गुजरात के मोटेरा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल देखने पहुंचे. उनके साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं.
बुधवार को प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत की अपनी पहली यात्रा के पहले दिन राजभवन में होली खेली. वह बुधवार शाम को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर पहुंचे और सीधे महात्मा गांधी के पूर्व घर आश्रम गए थे.
आज क्रिकेट मैच देखने पहुंचे ऑस्ट्रेलिया पीएम
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने ट्वीट किया और कहा था- अहमदाबाद में अविश्वसनीय स्वागत हुआ है. ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत हुई है. उन्होंने होली समारोह समेत कुछ कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. गुरुवार को पीएम मोदी और अल्बनीज ने अहमदाबाद में एक गोल्फ कार्ट पर बने रथ में बैठकर स्टेडियम का एक चक्कर लगाया, जिसमें 'क्रिकेट के माध्यम से दोस्ती के 75 साल' की थीम पर कार्यक्रम स्थल के चारों ओर कई बैनर लगे थे. उन्होंने गुरुवार को मुंबई की यात्रा की और भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम की बैठक में भाग लिया. उनके भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है.
मुंबई तट से दूर आईएनएस विक्रांत पर एलसीए के कॉकपिट के अंदर ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस को बैठे देखा गया. एडमिरल आर हरि कुमार सीएनएस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विक्रांत पर उनका स्वागत किया.
दोनों देशों ने समुद्री गश्ती विमान तैनात किए

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






