
Infinix Note 12 सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध, अभी खरीदने पर मिलेगा डिस्काउंट, जानें कीमत
AajTak
Infinix Note 12 को अब सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है. अभी लेने पर आपको ऑफर भी मिलेगा.
Infinix Note 12 को अब देश में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने इस महीने ही लॉन्च किया था. इसके साथ Infinix Note 12 Turbo को भी लॉन्च किया गया था. अब कस्टमर्स को इसे खरीदने पर इंस्टैंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.
सेल और ऑफर
Infinix Note 12 को कस्टमर्स ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. इस फोन को खरीदने पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है. इससे Axis Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड कस्टमर्स को 10 परसेंट का इंस्टैंट डिस्काउंट Infinix Note 12 खरीदने पर दिया जा रहा है.
कीमत
Infinix Note 12 भारतीय बाजार में 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. यह कीमत फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की है. इसके 6GB रैम 128GB स्टोरेज वैरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है. ये फोन Jewel Blue, Force Black और Sunset Golden कलर में उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें:- सालों से था ऐपल फैंस को इंतज़ार, iPhone 14 सीरीज़ के साथ होगी इस फीचर की शुरुआत

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












